जरूरतमंदों को खाने का सामान किया वितरित
कल साथ चले फाउंडेशन ने सिरसा शहर में इस बार होली पर्व अनूठे तरीके से मनाते हुए भिन्न भिन्न इलाकों जिसमे मेला ग्राउंड, ऑटो मार्केट रोड और स्टेडियम के पास स्थित बस्तियां में घूम कर लगभग 500 गरीब बच्चो व वयस्कों के बीच खाने के सामान का वितरण किया। इस मौके पर सीए मोहित भारती, सीए चेतन झूंथरा, सीए सुमित गोयल, सीए दरवेश स्वामी, सीए हेमंत गोयल, सीए विकास सचदेवा, सीए स्पर्श बंसल व सीए अतुल जैन शामिल थे। संस्था के प्रधान सीए सुमित गोयल ने बताया कि इस से पहले भी संस्था सर्दियों में गरीब बच्चो के लिए सर्दी के वस्त्र आदि का वितरण करती रही है।