पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rewari News Haryana News For The First Time In 5 Years The Effect Of Cold Continues In March Now Two Days Of Drizzle

5 साल में पहली बार मार्च में भी ठंड का असर बरकरार, अब दो दिन बूंदाबांदी के आसार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एक बार फिर से शहर के मौसम का मिजाज बदला है। इसका असर गुरुवार को भी देखने को रहा। दिन में हल्के बादल भी छाए। हालांकि प्रति घंटे हवा चलने की औसत गति कम रही।

इस वजह से दिन का अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 27 पर पहुंच गया। लेकिन यह भी सामान्य से 5 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से 10.5 पर आ गया। रात का तापमान 10 डिग्री के आसपास या कम रहने के चलते 5 साल बाद ऐसा हो रहा है कि मार्च में ठंड का असर बरकरार है। इससे पहले 2015 में ही 122 एमएम बारिश हुई थी। जबकि इसके बाद 2016 को छोड़कर बाकी तीन सालों में कभी बरसात ने दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं किया। जबकि इस बार मार्च के शुरूआती 12 दिनों में 70 एमएम बारिश हो चुकी है। आगे भी बूंदाबांदी के आसार हैं।

मार्च से हो जाती है गर्मी की शुरूआत, मगर इस बार स्थिति बदली

बार-बार बन रहे पश्चिमी विक्षोभ की वजह से इस बार मार्च माह में भी मौसम का यह रूप देखने को मिल रहा है। इसी वजह से ही यह हल्के बादल छा रहे हैं। इसका असर अभी दो दिन और रहेगा। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। हांलाकि इस दौरान धूप भी तेज खिलेगी, लेकिन बीच-बीच में बादल भी छाएंगे।

वर्ष 2019 में 6.5, 2018 में 3 एमएम बरसात

रेवाड़ी में मार्च के महीने में आमतौर पर गर्मी की शुरूआत हो जाती है। तापमान भी 30 के पार रहता है, लेकिन इस बार स्थिति अलग है। नियमित अंतराल पर बादल छाने व बारिश होने की वजह से अभी तक तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। इसके साथ ही मार्च के 12 दिनों में अच्छी बरसात भी रही है। इस बार अब तक 70 एमएम बरसात दर्ज हो चुकी है। जबकि 2019 में महज 6.5 और 2018 में तो 3 एमएम ही बारिश हुई। 2017 व 2016 के मार्च माह में भी बहुत कम बारिश हुई।

मार्च में हुई बारिश के आंकड़े

वर्ष बरसात(एमएम)

2016 16 एमएम

2017 7 एमएम

2018 3 एमएम

2019 6.5 एमएम

2020 70 एमएम (अब तक)

रेवाड़ी में गुरुवार शाम के समय आसमान में छाए बरसात के बादल।
खबरें और भी हैं...