- Hindi News
- National
- Kurukshetra News Haryana News Former Minister And Mla Face To Face City Politics Heats Up
पूर्व मंत्री व विधायक आमने-सामने, शहर की राजनीति गरमाई
िवधान सभा चुनाव को पांच माह बीत चुके हैं। गठबंधन में नई सरकार भी बन चुकी है, लेकिन अब थानेसर विस चुनावों को लेकर एक बार राजनीति गरम हो रही है। हाईकोर्ट में थानेसर विधायक सुभाष सुधा की विस चुनाव में जीत को पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा की ओर से चुनौती देते हुए डाली याचिका से शहर की राजनीति गमर हो रही है।
अरोड़ा ने पिछले साल उक्त याचिका दायर की थी, लेकिन अब इसे लेकर सार्वजनिक तौर पर भी अरोड़ा आरोप लगा रहे हैं। जिसे लेकर विधायक सुभाष सुधा ने भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अरोड़ा लगातार दूसरी बार हारे। इसके चलते आरोप लगा रहे हैं। पांच माह बाद उन्हें सुध आ रही है। यह सब छोटी राजनीति है।
विस चुनाव में जीत को चुनौती26 को याचिका पर सुनवाई
}एसडीएम कोर्ट में गांधी नगर सूट मामला पेंडिग है : एसएचओ जसपाल ढिल्लो
एसएचओ सिटी जसपाल ढिल्लो का कहना है कि गांधीनगर सूट मामला पेंडिंग है। इस तरह के मामलों में बिना तथ्य व सबूत एफआईआर से पहले जांच के लिए डीडीआर होती है। उक्त केस एसडीएम कोर्ट भेज चुके हैं।
}रतगल में साड़ी बांटने के मामले कोर्ट में पेश कर चुके डीडीआर : चौकी प्रभारी
वहीं सेक्टर सात चौकी प्रभारी रमनदीप का कहना है कि रतगल एरिया में साड़ी बांटने वाले मामले में डीडीआर काटी थी। इसके साथ ही कलंदरा बना कर पुलिस कोर्ट में केस भेज चुकी है।
मनगढंत लगा रहे आरोप, यह छोटी राजनीति है : सुधा
सुधा ने कहा कि अरोड़ा की तरफ से मनगढंत आरोप लगा रहे हैं। यह छोटी राजनीति है। लगातार दो बार जनता ने आशीर्वाद देकर उन्हें विधायक बनाया है। इस बार अरोड़ा अपनी हार के बाद खुद उन्हें बधाई देकर गए थे। अब बौखलाहट में ऐसे आरोप लगा रहे हैं। उन पर सूट बांटने के आरोप मनगढंत हैं। खुद कांग्रेसी व अरोड़ा के साथी सूट साड़ी बांटते मिले थे। जिसकी उन्होंने खुद पुलिस में शिकायत की। उसकी भी डीडीआर ही काटी। सुधा का कहना है हाईकोर्ट में याचिका की उन्हें जानकारी नहीं है। न ही उन्हें कोई सम्मन या नोटिस मिला है। इस बारे में वह ज्यादा कुछ नहीं सकते हैं। अगर कोर्ट की तरफर से नोटिस मिलेगा तो उसका जवाब िदया जाएगा। यह कांग्रेस की अपनी चाल है।
मौजूदा विधायक ने आचार सहिंता को ताक पर रखा : अरोड़ा
पूर्वमंत्री व कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा आरोप लगा रहे हैं कि विस चुनाव मौजूदा विधायक सुभाष सुधा ने आदर्श आचार सहिंता को ताक पर रखा। इस बार उनकी हार तय थी। सुधा ने अपने प्रभाव व धनबल का इस्तेमाल कर चुनाव जीता। तब चुनाव में सूट, पैसा और शराब बांटने के मामले सामने आए। गांधीनगर में सूट पकड़े गए। इस मामले में शिकायत भी पुलिस में की, लेकिन डीडीआर से आगे पुलिस ने आज तक एफआईआर व कार्रवाई नहीं की। बता दें कि अशोक अरोड़ा ने गत 6 दिसम्बर को कोर्ट में चुनौती देने हुए याचिका दायर की थी। इससे पहले 26 फरवरी की डेट लगी थी, लेकिन विधायक सुधा ऑपरेशन के चलते बाहर थे। ऐसे में उनकी तरफ से कोर्ट नोटिस भी रिसीव नहीं हो सके थे। बताया जाता है कि अब इसमें 26 मार्च की डेट लगी है। इधर पिछले कुछ दिनों से पूर्व मंत्री अरोड़ा मौजूद सरकार व विधायक के शहर को लेकर किए दावों के सवाल उठा रहे हैं।