पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sadora News Haryana News Former Mla Balwant Greeted Mandal President Pawan

पूर्व विधायक बलवंत ने किया मंडल अध्यक्ष पवन का अभिनंदन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लगातार दूसरी बार भाजपा मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए गए पवन सैनी का विश्रामगृह में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक बलवंत सिंह ने अभिनंदन किया। बलवंत सिंह ने कहा कि पवन सैनी को लगातार दूसरी बार मंडल प्रधान बनाया गया है। उम्मीद है कि वह इस जिम्मेवारी का निर्वहन करते हुए सभी वर्करों को एकजुट व संगठन को मजबूत करेंगे। पवन ने इसके लिए बलवंत सिंह को पगड़ी पहनाकर उनका व पार्टी नेतृत्व का आभार प्रकट किया। इस मौके पर मार्केट कमेटी चेयरमैन बीर सिंह संधू, सुमंत जैन, नवीन भसीन, प्रेम भसीन, हंसराज डांग, नरेश बक्शी, लवली सैनी, हरिंद्र, मनोज कालड़ा, कुलविंद्र सिंह चड्ढा, गगन गोयल व धर्मवीर उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...