पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Tosham News Haryana News Former Mla Took Stock Of Crops In Hailstorm Affected Villages

पूर्व विधायक ने लिया ओलावृष्टि से प्रभावित गांवों में फसलों का जायजा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पूर्व विधायक एवं तोशाम से भाजपा प्रत्याशी रहे शशी रंजन परमार ने ओलावृष्टि से प्रभावित गांवों का दौरा कर फसलों का जायजा लिया। पूर्व विधायक ने किसानों को हरसंभव सहयोग किए जाने का आश्वासन दिया।

पूर्व विधायक ने गुरुवार को ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों को जायजा लिया। पूर्व विधायक ने कहा कि किसानों पर प्रकृति की मार हुई है जो काफी दुखद है। बावजूद इसके किसानों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। सरकार प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा राशि प्रदान करेगी। पूर्व विधायक ने कहा कि बीजेपी की सरकार किसानों की सच्ची हितैषी है। सरकार द्वारा इससे पहले भी ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को एक तय सीमा में आर्थिक सहायता देने का काम किया था।

पूर्व विधायक ने कहा कि सरकार किसानों के हितों के लिए दृढ संकल्प है। इस अवसर पर बालकिशन शर्मा लोहानी, रामनिवास जांगड़ा, बलवान सिंह, मनोज, हवासिंह, जयदेव, सतबीर, निहाल सिंह, जयवीर, भरत सिंह, निहाल सिंह आदि उपस्थित थे।

ओलावृष्टि से प्रभावित गांवों का दौरा कर फसलों का जायजा लेते पूर्व विधायक एवं तोशाम से भाजपा प्रत्याशी रहे शशी रंजन परमार।
खबरें और भी हैं...