पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bahal News Haryana News Former Pdp Leader Formed Party 30 Leaders From Other Parties Included

पूर्व पीडीपी नेता ने पार्टी बनाई, अन्य दलों के 30 नेता शामिल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर के पूर्व नेता अाैर राज्य के पूर्व वित्त मंत्री अल्ताफ बुखारी ने रविवार को नई पार्टी की घाेषणा की। जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी (जेकेएपी) नाम से इस पार्टी में कांग्रेस, पीडीपी सहित अन्य दलाें के 30 नेता शामिल हैं। इससे पहले शनिवार को पार्टी से जुड़ने वाले नेताओं की बैठक हुई थी। इसमें नए दल की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बुखारी के नई पार्टी बनाने से पीडीपी को तगड़ा झटका लगा है। बुखारी ने लाल चौक स्थित आवास पर नई पार्टी का एेलान करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य जम्मू-कश्मीर काे पहले की तरह राज्य का दर्जा वापस दिलाना अाैर कश्मीरी पंडिताें की वापस बसाना है। पार्टी का मुख्य एजेंडा जम्मू-कश्मीर की राज्य की बहाली और उसके निवासियों का भूमि और नौकरियों में अधिकार स्थापित करना है। बुखारी ने घोषणा की कि नई पार्टी आम लोगों द्वारा, आम लोगों के लिए और आम लोगों के लिए एक संगठन है।

पीडीपी-नेशनल कॉन्फ्रेंस के कई नेता शामिल: पीडीपी के पूर्व विधायक दिलावर मीर, नूर मोहम्मद शेख, यावर मीर, जफर इकबाल मनहास, कांग्रेस के एजाज खान, मुमताज खान, शोएब नबी लोन और नेशनल कॉन्फ्रेंस के विजय बकाया, सैयद असगर अली और कमल अरोड़ा ने बुखारी की पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

खबरें और भी हैं...