- Hindi News
- National
- Yamunanagar News Haryana News Foundation Day Of Gurjar Dharamshala On 25 March
गुर्जर धर्मशाला का स्थापना दिवस 25 मार्च को
बिलासपुर | गुर्जर धर्मशाला कपाल मोचन में गुर्जर कल्याण सभा की बैठक प्रधान रणधीर सिंह की अध्यक्षता मंें हुई।रणधीर सिंह ने कहा कि समाज के संगठित व शिक्षित होेकर आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। 25 मार्च को गुर्जर धर्मशाला कपाल मोचन का 31वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर मुख्यातिथि हाेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कालका विधायक प्रदीप चौधरी, शैली चौधरी विधायक नारायणगढ़, चौ. लीला राम गुर्जर विधायक कैथल, धर्मबीर सिंह छोक्कर, विधायक संभालखा, रेनू बाला विधायक हलका साढौरा मौजूद रहेंगे। विद्यानंद सरस्वती अज्ञात आश्रम बिलासपुर, शांतनंद जी कलेशर मठ, बाबा घमंडी दास, कृष्णा धाम कपालमोचन, साध्वी नीलम शर्मा शिव मंदिर, संतोष नंद अपनी अमृतवाणी से संगत को निहाल करेंगे।