महंत की हत्या के मामले में चार काे हिरासत में लिया
निगदू| बीड़-बड़ालवा में एक ओंकारेश्वर महादेव मंदिर के महंत ओंकार पुरी की हत्या के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शक के आधार पर मंदिर के एक बाबा, एक अन्य व्यक्ति व दो अन्य युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव दोपहर 1 बजे के करीब मंदिर में लाया गया। उसके बाद महंतों के द्वारा पुलिस की ओर से कोई मामला दर्ज न करने पर रोष प्रकट किया गया। महंतों ने पुलिस से कहा कि महंत के मर्डर का मामला दर्ज करो तभी उनकी समाधि बनाई जाएगी। इस बात पर मौके पर माैजूद थाना प्रभारी ने शक के आधार पर मंदिर में रह रहे एक बाबा, एक अन्य व्यक्ति सहित दो अन्य युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।