पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Beri News Haryana News Four Laborers Injured In Tractor And Trolley Collision

ट्रैक्टर व ट्राले की टक्कर में चार मजदूर हुए घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बहादुरगढ़ | झज्जर रोड पर माजरा-डाबोदा के बीच ईंटों से लदे ट्रैक्टर व ट्राले में टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर में सवार मजदूर घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार सुबह माजरा-डाबोदा के बीच ईंटों से भरे ट्रैक्टर व सीमेंट लेकर जा रहे ट्राले में टक्कर हो गई। इसमें ट्रैक्टर के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहगीरों ने ट्रैक्टर में सवार चार मजदूरों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान ट्राले में लदे सीमेंट के कट्टे सड़क पर बिखर गए, जिससे काफी देर तक वाहन चालक परेशान रहे।
खबरें और भी हैं...