- Hindi News
- National
- Rajound News Haryana News Four Students Of Ishwar Singh Kanya College Won Silver Medal In Base Ball
चौ. ईश्वर सिंह कन्या काॅलेज की छात्राओं ने बेस बॉल में सिल्वर पदक जीता
पूंडरी | चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय पूंडरी की खिलाड़ियाें ने एक बार फिर स्टेट बेस बॉल की टीम ने चैंपियनशिप में सिल्वर पदक पर कब्जा किया। शारीरिक शिक्षा विभाग की प्राध्यापिका डॉ. प्रेमलता ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन सरकारी महाविद्यालय आदमपुर में 6 से 9 मार्च तक आयोजित किया गया था। प्रतियोगिता में हरियाणा के विभिन्न महाविद्यालयों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता प्रति वर्ष हायर एजुकेशन विभाग पंचकूला के सौजन्य से करवाई जाती है। विभाग पिछले चार वर्षों से लगातार अलग अलग खेलों में प्रतियोगिताएं करवा रहा है। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 25 हजार, द्वितीय टीम को 15 हजार व तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को 10 हजार रुपए नकद पुरस्कार में मिलते है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता प्रथम स्थान सरकारी महाविद्यालय रोहतक, दूसरा स्थान चौधरी ईश्वर सिंह कन्या कॉलेज पूंडरी व तीसरा स्थान राजकीय महाविद्यालय आदमपुर ने प्राप्त किया। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सरोजनी शर्मा व कॉलेज के प्रधान तेजवीर सिंह ने बेस बॉल की टीम के सभी खिलाड़ियाें को बधाई दी।