पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kurukshetra News Haryana News Four Women Donated Blood In Blood Donation Camp 50 Units Of Blood Collected

रक्तदान शिविर में चार महिलाओं ने किया रक्तदान, 50 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल मथाना में यूथ ब्लड डोनर ऑर्गेनाइजेशन द्वारा रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में जिला महामंत्री महिला मोर्चा अनु माल्यान ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है, रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं। बता दें कि संस्था की ओर से यह 11वां रक्तदान शिविर था। शिविर में लगभग 50 यूनिट रक्त एकत्रित हुई, जिसमें आदेश मेडिकल अस्पताल शाहाबाद से रक्त एकत्रित करने की टीम आई। यूथ ब्लड डोनर ऑर्गेनाइजेशन लुधियाना से सुखविंदर पहुंचे शिविर में प्रीति, नेहा, ललिता व अनु माल्यान ने रक्तदान किया। कैंप की अध्यक्षता संस्था के प्रधान सुमित खत्री ने की व संस्था द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पिंकी शर्मा, अनु माल्यान, सिमरनजीत कौर, कविता कश्यप, राजदीप बाजवा, विजयलक्ष्मी व प्रिंसिपल विक्रम शर्मा को सम्मानित किया गया। वह संस्था सदस्य हरपाल सिंह द्वारा 11वीं बार रक्तदान किया गया।

खबरें और भी हैं...