- Hindi News
- National
- Sonipat News Haryana News Fourlane Road To Be Built From Baghpat To Loharu At A Cost Of 1070 Crores
~1070 करोड़ की लागत से बागपत से लोहारू तक बनेगी फोरलेन सड़क
45 किमी लंबे बाईपास से शहर के बाहर से होगी कनेक्टिविटी, तीन साल में कार्य पूरा करेगी एजेंसी
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा एनएच-334 बी के निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जमीन अधिग्रहण के बाद एनएच द्वारा सड़क निर्माण के लिए एकमुश्त टेंडर दिया गया है। जिसके तहत सोनीपत की सीमा में पलड़ी से लेकर लोहारू तक सड़क का कार्य किया जाएगा। इस नेशनल हाइवे के निर्माण 1070 करोड़ रुपए की भारी भरकम धनराशि खर्च की जा रही है। इसमें लोहारू तक 45 किमी लंबा बाईपास बनाना प्रस्तावित है। जिसकी चौडाई 60 मीटर होगी। सड़क निर्माण के लिए ठेकेदार को तीन साल का समय दिया गया है। अभी तक कार्य टुकड़ों में किया जा रहा था, प्रोजेक्ट बड़ा होने के कारण एक ही टेंडर जारी किया गया है।
एकमुश्त टेंडर के पीछे कारण बताया है कि मॉनीटरिंग होती रहे और समय से कार्य हो पाए। प्रोजेक्ट पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी रोहतक और भिवानी के अधिकारियों की देखरेख में कार्य किया जा रहा है। अभी शहर की सीमा में कार्य शुरू नहीं हो पाया है। खरखौदा रोहट में कार्य शुरू हो चुका है। यूपी के मेरठ, बागपत से होकर निकला एनएच-334बी हाईवे सोनीपत, रोहतक, झज्जर होते हुए लोहारू में राजस्थान बॉर्डर तक मिलता है। जो लोहारू पर जाकर यह सीधे एनएच-709 से जुड़ा है। भाजपा सरकार ने फोरलेन की मंजूरी देने के बाद मुआवजा वितरित करने के उपरांत वहां पर निर्माण कार्य किया जा रहा है। एनएचएआई की तरफ से अधिग्रहीत जमीन पर हाइवे के निर्माण को निशानदेही कर अब ठेकेदार को सौंपी जा चुकी है।
रिंग बाईपास के रूप में प्रयोग, 60 मीटर
रिंग बाईपास एनएच-44, एनएच-352ए और एनएच-334बी को आपस में जोड़कर बनाया जा रहा है। इस बाईपास के लिए 32 गांवाें की 553 एकड़ से अधिक जमीन का अधिग्रहण किया गया है। जिस पर यमुना ब्रिज से लेकर पलड़ी खुर्द से रोहणा तक 60 मीटर चौड़ा बाईपास बनाया
वाहन चालकों को मिलेगा फायदा
रिंग बाईपास बनने से 50 हजार से अधिक वाहन चालकों को फायदा मिलेगा। जीटी रोड से जींद जाने वाले या फिर खरखौदा व रोहतक जाने वाले वाहन को शहर के ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी।
यमुना ब्रिज से शुरू होगा कार्य
एनएच 334बी के लिए मेरठ रोड पर जिले के गांव पलड़ी से रोहतक रोड के रोहट गांव तक बाईपास के लिए अधिग्रहण किया गया है। यह बाईपास बहालगढ़ के ऊपर से होते हुए रोहट गांव के पास रोहतक रोड पर मिलेगा। ताकि भारी वाहन जो मेरठ से लोहारू के लिए निकलेंगे, उसका प्रवेश सोनीपत शहर में नहीं हो। एनएच का निर्माण होने से सोनीपत, रोहतक, झज्जर व भिवानी के लोगों को फायदा होगा।
इन स्थानों से गुजरेगा बाईपास: बाईपास खेवड़ा, पलड़ी कलां, पलड़ी खुर्द, बहालगढ़, आनंदपुर, असावरपुर, राई, हरसाना कलां, हरसाना खुर्द, जगदीशपुर, झरोठ, झरोठी, कंवाली, फतेहप़ुर, थाना कलां, जियाउद्दीनपुर, खरखौदा, नसीरपुर बांगर होते हुुए रोहट और रोहणा में निकलेगा। वहीं रिंग बनाने के लिए इससे आगे झिंझौली, हलालपुर, नाहरा, मंडौरा, गढ़ी बाला, मोहम्दाबाद, बिंधरौली, भौवापुर, रोहट, ककरोई से महलाना होते हुए बाईपास को बड़वासनी में एनएच-352ए से जोड़ दिया जाएगा।
एनएच-334बी के निर्माण के लिए ठेकेदार को टेंडर अलाट कर दिया गया है। ठेकेदार को तय समय में कार्य करने के लिए लगातार
बाईपास के लिए 281 एकड़ से अधिक जमीन का किया गया है अधिग्रहण
खरखौदा. हाईवे 334बी को चौड़ा करने का चल रहा कार्य।