पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नौकरी देने का झांसा दे नाबालिग से किया दुष्कर्म डेढ़ लाख रुपये भी हड़पे, एक आरोपी गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अाॅन लाइन कपड़े की ट्रेडिंग करने वाली एक कंपनी के संचालकों ने नाबालिगा से नौकरी देने का झांसा देकर डेढ़ लाख की राशि हड़प कर ली और कंपनी के कथित पदाधिकारियों ने नाबालिगा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अनाज मंडी क्षेत्र में कुछ लोग ऑन लाइन कपड़े बेचने की एक कंपनी का संचालन करते हैं। संचालकों ने हिसार निवासी एक नाबालिग को कंपनी में नौकरी लगाने व एजेंट बनाने का झांसा दिया। कंपनी में ज्वाइनिंग के नाम पर 50 हजार रुपये लिए गए और दो एजेंट बनाने पर 50-50 हजार रुपये अलग से लिए गए।

कंपनी के नियमों के अनुसार दो एजेंट बनाने पर 17 हजार रुपये प्रति माह वेतन देने का नियम था। किशोरी 50 हजार रुपये कंपनी में जमा करवाकर एजेंट बनी और फिर अपनी मां व पिता को कंपनी में 50-50 हजार देकर एजेंट बनवा दिया लेकिन फिर भी संचालकों ने उसे प्रतिमाह 17 हजार रुपये वेतन देना शुरू नहीं किया।

पीड़िता ने पुलिस शिकायत में आरोप लगाया कि उसने प्रति माह 17 हजार रुपये न देने पर अपने डेढ़ लाख रुपये वापस देने की मांग की तो आरोपियों ने उसे डरा धमकाया और कंपनी के पांच कर्मचारियों ने अलग अलग समय पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर सोमवार को सुरेंद्र नामक एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।

चल रही है मामले की जांच आरोपियों पर होगी कार्रवाई

हिसार की एक नाबालिगा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य युवकों के मामले में शामिल होने व न होने के मामले की जांच चल रही है। मामले में जो भी आरोपी होगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।\\\'\\\' -वीरेंद्र सिंह, डीएसपी।

खबरें और भी हैं...