- Hindi News
- National
- Cheeka News Haryana News Free Computer Training Camp Of Punjabi Welfare Society From 15 March
15 मार्च से पंजाबी वेलफेयर सोसाइटी का निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण शिविर
सामाजिक संस्था पंजाबी वेलफेयर सोसाइटी अपने 18वें निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ 15 मार्च से कर रहा है। पंजाबी धर्मशाला में शुरू होने वाले इस कंप्यूटर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ समाज सेवी लछमन दास करेंगे। सोसाइटी के संरक्षक प्रो. रामलाल वधवा ने बताया कि शिविर का शुभारंभ हवन से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंजाबी वेलफेयर सोसाइटी गरीब व जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पिछले कई साल से निशुल्क कंप्यूटर का प्रशिक्षण दे रही है।