पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Fatehabad News Haryana News Friends Of Nature Foundation Launched Cleanliness Drive In Three Parks Of Green Belt

फ्रेंडस आॅफ नेचर फाउंडेशन ने ग्रीन बेल्ट के तीन पार्कों में चलाया सफाई अभियान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फ्रेंड्स ऑफ नेचर फाउंडेशन की ओर से रविवार को ग्रीन बेल्ट के 3 पार्कों में साफ सफाई का कार्य किया है। फाउंडेशन के सदस्यों ने भट्टू रोड स्थित ग्रीन बेल्ट एरिया का जायजा लिया तो उसमें प्लास्टिक के डिस्पोजल, बोतलें, रैपर्स आदि सामान दिखा। जिसके बाद फाउंडेशन के सदस्यों ने मिलकर इसकी सफाई का काम शुरू कर दिया। संस्था ने लोगों से अपील की है कि वह अपने कचरे को नगर परिषद की कचरा उठाने वाली गाड़ियों में डालें। पार्कों में गंदगी न फैलाएं। जो लोग पार्क में आते हैं, वह भी डस्टबीन का प्रयोग करें।

ई होली खेलने का संकल्प लिया

फ्रेंड्स ऑफ नेचर फाउंडेशन के सदस्य उमंग सरदाना, विशाल असीजा, अमित कुक्कड़, हर्ष गिल्होत्रा, विनय बजाज, धीरज जताना, कुणाल रुखाया, पर्व राज ने पार्कों की सफाई करने के बाद इको फ्रेंडली होली खेलने का निर्णय लिया वहीं लोगों से भी पर्यावरण व पानी संरक्षण का ध्यान रखते हुए होली खेलने का आह्वान किया। सदस्यों ने कहा कि इन दिनों देश में कोरोना वायरस फैला हुआ है। इस बीच होली का त्योहार आ रहा है उसे बड़े ही सावधानी से मनाएं वर्तमान समय की स्थिति को देखते हुए फाउंडेशन का सबसे अनुरोध इसे भी ई -होली के रूप में मनाए। पानी की बजाए अाॅग्रेनिक रंगों से होली खेलें। इतना ही नहीं होलिका दहन भी पेड़ की टहनियों की बजाए गाय के गोबर के उपले से प्रयोग करें। चूंकि लकड़ी जलाने के लिए पेड़ों को काटना पड़ता है इससे पर्यावरण को हानि आएगी कुछ सरकंडों और उपलों को एकत्र करके जलाएं।

फतेहाबाद। पार्क की सफाई करते फ्रेंडस आफ नेचर फाउंडेशन के सदस्य।
खबरें और भी हैं...