पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Karnal News Haryana News From Livestock Exhibition 13 Animal Husbandry Minister Reviewed The Preparations

पशुधन प्रदर्शनी 13 से, पशुपालन मंत्री ने तैयारियों का लिया जायजा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

करनाल | देश के पशु पालन एवं डेयरी मंत्री जय प्रकाश दलाल ने गुरुवार को स्थानीय एनडीआरआई के सभागार में पशु पालन एवं डेयरी विभाग द्वारा शुक्रवार काे आयोजित होने वाली राज्य पशुधन प्रदर्शनी की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मंत्री ने बताया कि राज्य पशुधन प्रदर्शनी का आयोजन शुक्रवार 13 मार्च को किया जाएगा, जिसका समापन 15 मार्च को होगा। उन्होंने बताया कि शुभारंभ अवसर पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार 14 मार्च को मुख्यमंत्री मनोहर लाल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे और समापन अवसर पर 15 मार्च को केंद्रीय पशु पालन राज्य मंत्री डाॅ. संजीव बालयान मुख्य अतिथि होंगे।

मंत्री ने अधिकारियों को कहा कि जो भी पशुपालक प्रर्दशनी में पशु लेकर आएगा उसे किसी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए। प्रदर्शनी से संबंधित सारी जानकारी उन्हें उपलब्ध करवाएं। अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इससे पहले कार्यक्रम स्थल का विभाग के संयुक्त आयुक्त हरदीप सिंह ने भी तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर भाजपा नेता शमशेर नैन सहित विभाग के उपनिदेशक एनडी तरसेम राणा, गोयल सहित आला अधिकारी भी उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...