- Hindi News
- National
- Bahadurgarh News Haryana News Fury Against The Government39s Decision On The Money Laundering Brahmins
धाैलीदार ब्राह्मणों पर सरकार के फैसले के खिलाफ रोष
बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ में झज्जर रोड पर स्थित परशुराम भवन में ब्राह्मण समाज ने बैठक में धाैलीदार ब्राह्मणों की जमीन को लेकर सरकार का रूख पर रोष प्रकट किया गया। इस बैठक की अगुवाई भगवान परशुराम युवा सेना ने की व आगे की रणनीति के बारे में चर्चा की। समाज के लोगों से इस विषय में रायशुमारी हुई व अगली बैठक के लिए सभी समितियों को एक साथ एक मंच पर लाने की बात की गई। सरकार के ब्राह्मणों के प्रति इस व्यवहार से लोगों में रोष है और इसके खिलाफ अगली बैठक में कठोर फैसला लेने की बात कही गई। बैठक में ऋषि भारद्वाज ने कहा कि सरकार अपना रवैया नही बदलती है तो ब्राह्मण समाज सरकार का हर जगह विरोध करेगा और अपना हक किसी भी प्रकार से छोड़ने को तैयार नही है और सरकार के खिलाफ मुहिम छेड़ने की जरूरत हुई तो पीछे नही हटेंगे और इस मुद्दे पर दिल्ली एनसीआर की बहुत सारी संस्थाओं का समर्थन हमें प्राप्त है। इस मौके पर मुख्यतः समिति अध्यक्ष हेमंत पंडित, राज सिंह पहलवान, रमेश वत्स, नीरज वत्स, प्रवीन भारद्वाज, मुकेश, संजीव शर्मा, तरूण वशिष्ठ, यशवंत लडरावण, अरविंद कुमार, कोकी कसार, कृपा शंकर पांडे, काला कसार, सोमबीर गौतम,कपिल वशिष्ठ, महेश भारद्वाज व अन्य सैंकडों बुद्धिजीवी व युवा उपस्थित रहे।