- Hindi News
- National
- Ismailabad News Haryana News Fury Among Villagers Due To Non Drainage Of Dirty Water
गंदे पानी की निकासी न होने से ग्रामीणों में रोष
गांव खेड़ी शहीदां में गंदे पानी की निकासी न होने से सड़कों ने तालाब का रूप धारण कर लिया है। गंदे पानी से गांव की फिरनी व सड़क लबालब भरी है। पानी को खेतों में घुसने से रोकने के लिए किसानों को मशक्कत करनी पड़ रही है। सड़क पर एक किलोमीटर तक गंदा पानी जमा होने से ग्रामीणों के अलावा दर्जन भर गांवों के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं पंचायती जोहड़ पर कुछ ग्रामीणों ने कब्जा जमा रखा है। इसके चलते भी जोहड़ में गंदा पानी ओवरफ्लो हो चुका है।
जोगासिंह, लाडी, सुरेंद्र सिंह, दीदार सिंह, दरबार सिंह, मुखत्यार सिंह, करतार सिंह, टहलसिंह, यशदीप ने बताया कि कुछ लोगों ने गांव के जोहड़ पर कब्जा किया है। इसके चलते गांव का गंदा पानी सड़क व फिरनी पर जमा हो गया है। गंदे पानी ने किसानों के खेतों में घुसकर फसल भी खराब कर दी थी। इसके चलते किसानों ने अपने खेतों में गंदा पानी जाने से रोकने के लिए बंध लगा दिए है। इससे गांव का सारा गंदा पानी सड़क पर आ गया है। ग्रामीणों ने गंदा पानी की व्यवस्था को सुचारू करने की मांग की है। इस मांग को लेकर ग्रामीण डीसी से मिलेंगे।
आइएसएम| गांव खेडी शहीदां के निकट सड़क पर लबालब भरे पानी को दिखाते ग्रामीण।