- Hindi News
- National
- Yamunanagar News Haryana News Gambani Kirtan Linked To Sangat With Guru Charan
गुरबाणी कीर्तन से संगत को गुरु चरणों से जोड़ा
डेरा संत निश्चल सिंह थड़ा साहिब जोड़ियां में श्री गुरु नानक देव जी के 550 साला प्रकाश पूर्व को समर्पित चल रहे होला महल्ला समागम में संगत दूरदराज से पहुंच रही है। चल रहे गुरुवाणी प्रवाह में विशेष तौर पर संत महापुरुष, प्रसिद्ध रागी जत्थे व प्रचारक संगत को गुरबाणी कीर्तन व गुरमत विचारों से निहाल कर रहे हैं।
सजे दीवान में भाई जोगिंदर सिंह मॉडल कॉलोनी, यमुनानगर जगाधरी कीर्तन सभा, गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज की छात्राएं, संत सुरेंद्र सिंह मीठा टिवाना, भाई जसकरण सिंह पटियाला, देवेंद्र सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर, अमनदीप सिंह हजूरी रागी, सुखवंत सिंह, संत जसकरण सिंह, संत परमप्रीत सिंह नथमलपुर, सरबजीत सिंह नूरपुरी, ज्ञानी साहब सिंह शाहाबाद संगत को शबद कीर्तन व गुरमत विचारों से निहाल किया।
गुरमत समागम दौरान संत जोगा सिंह करनाल, संत चमकौर सिंह पटियाला, संत अर्जन सिंह, संत सोहन सिंह जाबी वाले व दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी धर्म प्रचार के अध्यक्ष जितेंद्रपाल सिंह गोल्डी ने संगत के साथ गुरमत विचार साझा किए। विधायक घनश्याम अरोड़ा को महंत कर्मजीत सिंह ने सिरोपा देकर सम्मानित किया। इंडिया ब्लड हेल्प सेंटर कीहो से रक्तदान शिविर लगाया गया जिसमें करीब 150 यूनिट ब्लड एकत्रित हुआ। मुख्य प्रबंधक महंत कर्मजीत सिंह ने कहा के दशम पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह ने होली को होले मोहल्ले का नया स्वरूप देकर निवेकली मिसाल कायम की थी। खालसा फौज को जंगी खेलों के साथ जोड़ा था। उन्होंने बताया कि यह समागम 10 मार्च देर रात तक चलेंगे। 11 मार्च को सुबह आठ बजे डेरा संत निश्चल सिंह थड़ा सहिब जोड़ियां से गुरु नानक संदेश यात्रा (नगर कीर्तन) आरंभ होकर शाम को गुरुद्वारा पोंटा साहिब में संपन्न होगा।
यमुनानगर | डेरा संत निश्चल सिंह थड़ा साहिब जोड़ियां में शबद कीर्तन करते रागी व गुरुद्वारे में उपस्थित संगत।