पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ratia News Haryana News Garima In Musical Chair And Anandita In Tambola Were The First

म्यूजिकल चेयर में गरिमा और तंबोला में आनंदिता रही प्रथम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लायंस क्लब रतिया टाउन द्वारा महिला दिवस व होली के उपलक्ष्य में लायंस भवन में परिवार मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में तंबाेला, म्यूजिकल चेयर, डांस आदि अनेक मनोरंजन प्रतियोगिताएं भी करवाई गई। कार्यक्रम के विजेताओं व प्रतिभागियों को ब्लू आई इलैक्ट्रानिक के सतीश चोपड़ा ने सम्मानित किया गया। क्लब प्रधान शिव सोनी ने कहा कि समाज के प्रत्येक क्षेत्र व राष्ट्र निर्माण में महिलाएं आज पुरुष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही हैं जिसके लिए सभी महिलाएं बधाई की पात्र हैं। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में गरिमा जिंदल व इशू जिंदल विजेता रही। तंबोला प्रतियोगिता में आनंदिता महन, प्रणवी, ईशू जिंदल, बिन्दु गुप्ता, शैरी गर्ग व शीनू गुप्ता विजेता रही।

नवीन वधवा व प्रियंका वधवा को क्यूट कपल चयनित किया गया। डांस प्रतियोगिता में बिन्दु गुप्ता, सुमन जिंदल व संतोष जैन ने निर्णायक की भूमिका अदा की और तम्बोला गेम का संचालन कुमारी आस्था सोनी व संगीता चोपड़ा ने किया। कुसुम सोनी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। क्लब सचिव लायन सुरेश जैन ने सभी परिवारों का कार्यक्रम को सफल बनाने पर आभार प्रकट किया।

लांयस क्लब भवन में होली के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम।
खबरें और भी हैं...