- Hindi News
- National
- Yamunanagar News Haryana News Gas Can Be Tested In The Newborn39s Blood In The Civil Hospital Dr Dahiya
सिविल अस्पताल में हो सकेगी नवजात के ब्लड में गैस की जांच: डॉ. दहिया
सिविल अस्पताल में जल्द एबीजी (आर्टिरीअल ब्लड गैस एनालाइसिस) मशीन लगने की संभावना बन गई है। एनएचएम के एमडी प्रभजोत सिंह ने अस्पताल का निरीक्षण किया।
इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने उनसे एबीजी मशीन देने की मांग की। उन्होंेने आश्वासन दिया कि जल्द इस मांग को पूरा किया जाएगा। मशीन आने के बाद प्रदेश का पहला सिविल अस्पताल होगा जहां ये सुविधा उपलब्ध होगी। इस मशीन से पता लगेगा कि नवजात के ब्लड में गैस कितनी है। उसको कितनी आॅक्सीजन की जरूरत है। अभी तक ये टेस्ट प्राइवेट है। इसके लिए 800 रुपए तक लिए जाते हैं। यहां सुविधा होने के बाद प्राइवेट के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। एमडी ने सिविल सर्जन कार्यालय में चिकित्सकों की बैठक भी ली। अस्पताल में दौरा कर सुविधाओं के बारे में जाना।
जो भी खामियां उनको मिली। उनको त्वरित दूर करने के निर्देश दिए। उनको ये भी कहा कि जो मशीन खराब है उसको जल्द ठीक कराया जाए। जिससे मरीजों को सरकारी में उपचार मिल सके।
एसएनसीयू के निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डाॅ. विजय दहिया ने उनसे एबीजी मशीन को शीघ्र उपलब्ध कराने की सहमति प्रदान की। इस सुविधा से नवजात शिशुओं को वेटिंलेटर पर रखना सुगम होगा, क्योंकि वेंटीलेटर की गहन चिकित्सा प्राप्त कर रहे बच्चे को बार-बार एबीजी जांच की जरूरत होती है।
प्रभजोत सिंह ने लेबर रूम का दौरा किया। निर्माण कार्य के बावजूद मरीजों को मिल रही निर्बाध सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर उनके साथ निदेशक स्वास्थ्य विभाग डॉ. वीके बंसल व विभिन्न विभागों के उप महानिदेशक एवं प्रदेश स्तर से कई अधिकारी मौजूद रहे।