पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kurukshetra News Haryana News Get Hold Of Your Hands Otherwise You Will Drown But The Shy Devotees Swing

पकड़ लो हाथ बनवारी, नहीं तो डूब जाएंगे पर झूमे श्याम भक्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्री खाटूश्याम परिवार ट्रस्ट कुरुक्षेत्र द्वारा शुक्रवार सायं पटेल नगर में 259वां संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित किया गया। आयोजक अंकुश शर्मा परिवार एवं श्रद्धालुओं ने श्याम पूजन में हिस्सा लिया। कैथल के गायक सुभाष सांवरिया और शाहाबाद के गायक श्रवण राज ने श्याम जी के मधुर भजनों से समां बांधा।

श्याम दरबार में लगातार श्याम जी के जयकारे लगते रहे। श्याम भक्तों ने बारी-बारी से चंवर सेवा की। श्याम जी की हाजिरी भरने के लिए भक्तों में होड़ लगी रही। संकीर्तन के दौरान श्याम जी की गाथा में बताया गया कि ये हारे के सहारे हैं। इनके दरबार से आज तक कोई निराश नहीं आया।

गायकों द्वारा सुनाए गए भजन आ गया खाटू वाला, थाली भर कै लाई रै खिचड़ौ, पकड़ लो हाथ बनवारी, नहीं तो डूब जाएंगे, दिल की पतंग में सांवरे, देता हरदम सांवरे तू हारे का साथ और सालासर बालाजी के मधुर भजन वीर हनुमाना अति बलवाना व दुनिया चले न श्रीराम के बिना इत्यादि पर श्रद्धालु खूब झूमे।

संकीर्तन के पश्चात आरती हुई और आरती के बाद श्याम जी का पुष्प शृंगार लेने के लिए भक्तों में होड़ लगी रही। कार्यक्रम में जयपाल शर्मा, सुशील शर्मा, मोहिंद्र पाल गर्ग, राकेश गुप्ता, शिवकुमार कौशिक, वाचस्पति भारद्वाज, अनिल चौहान, सुरेश गर्ग, पुण्य कीर्ति शर्मा, अजय परुथी, प्रशांत शर्मा, मुनीश शर्मा, जय कुमार धीमान, उमेश बंसल, सजल बंसल, संजीव गोयल, रमेश साहनी, सुमित शर्मा, विजय गर्ग, दिनेश भट्ट, सुनील शर्मा, सतीश सिरसला, श्याम लाल सिंगला, सतीश शर्मा, अंकित गर्ग, शैलेश गर्ग, सुरेश सिंगला, अमित वर्मा, बंटी राजावत, मनोहर गर्ग, रविन्द्र शर्मा, सतपाल नारंग, मनमोहन यादव, अनिल पाराशर, जयंती प्रसाद, देवेन्द्र राठौर, सुनील शर्मा, शालीन अग्रवाल, प्रद्युम्न शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।

खबरें और भी हैं...