पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मेरा चुंदड़ मंगवा दे ओ ननदी के बीरा...

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दून पब्लिक स्कूल बुबका की ओर से वीरवार को पैलेस मेें वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। शुभारंभ समाजसेवी सुरेंद्र कांबोज ने किया। दून ग्रुप देहरादून के चेयरमैन प्रवीन चौधरी मुख्यातिथि तथा पूर्व विधायक लहरी सिंह विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। छात्रों ने हरियाणवी, पंजाबी, राजस्थानी सहित देश के विभिन्न राज्यों की वेशभूषा व सांस्कृतिक से ओतप्रोत गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। वहीं छोटी-छोटी लड़कियों द्वारा प्रस्तुत लड़की हूं बोझ नहीं... को भी दर्शकों ने खूब पंसद किया। छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए।

हरियाणवी गीत मेरा चुंदड़ मंगवा दे ओ ननदी के बीरा पर किए गए नृत्य ने दर्शकों को हरियाणवी रंग में रंग दिया। प्रसिद्ध गीत गजबन पानी ना चली पर दर्शक भी झूमने लगे। पंजाबी गिद्दे पर दर्शकों ने भी जमकर लुत्फ उठाया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत योगा ने सभी को फिट रहने का संदेश दिया। मुख्यातिथि प्रवीन चौधरी व पूर्व विधायक लहरी सिंह ने होनहार छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्राचार्या रेखा कांबोज ने वार्षिक गतिविधियों के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर गुरमेज बदनुपरी, माम चंद लाठर, कुलदीप मल्ली, राजबीर रादौरी, मामराज बुबका, मेजर सिंह सढूरा, सतीश तरार, नूर मोहम्मद, जगीर छारी व सुनील बुबका भी उपस्थित थे।

रादौर | वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते बच्चे।
खबरें और भी हैं...