पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

युवती ने नहर में लगाई छलांग, नहीं लगा सुराग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

घराैंडा| पक्के पुल स्थित आवर्धन नहर में एक युवती के छलांग लगा दी। राहगीरों ने युवती को खोजने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। राहगीरों ने मामले की सूचना मधुबन पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राहगीरों के अनुसार शनिवार को लगभग दो बजे पक्के पुल पर आवर्धन नहर में एक युवती ने छलांग लगा है दी। युवती के नहर में छलांग लगाने की सूचना से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि युवती को बचाने के लिए तीन लोग नहर में कूदे, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं लगा। थाना प्रभारी तरशेम सिंह ने बताया कि आवर्धन नहर में एक युवती के छलांग लगाने की सूचना मिली है।
खबरें और भी हैं...