शादी का झांसा देकर युवती का अपहरण
कैथल | शादी का झांसा देकर युवती का अपहरण करने के आरोप में गुहला थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। गुहला थाना के तहत आने वाले एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 10 मार्च को उसकी 20 वर्षीय बेटी घर से लापता हो गई। उन्होंने बेटी की काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। आरोप है कि किसी ने शादी का झांसा देकर बेटी का अपहरण कर लिया है। गुहला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच एसआई सुरेंद्र को सौंप दी है।