युवती लापता, अज्ञात पर मामला दर्ज
जींद | चंद्रलोक काॅलोनी की युवती घर पर अपनी ससुराल जाने के लिए कहकर गई लेकिन वह ससुराल पहुंची ही नहीं। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात पर बंधक बनाने का केस दर्ज किया है। चंद्रलोक काॅलोनी के सतबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 24 वर्षीय बेटी रीना भिवानी रोड स्थित शर्मा नगर के राकेश के साथ शादीशुदा है। पिछले दिनों वह अपने मायके आई हुई थी। 3 मार्च शाम को वह ससुराल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वह ससुराल नहीं पहुंची। उसकी तलाश आसपास तथा रिश्तेदारियों में भी पता करने पर भी कहीं पता नहीं चला। जांच अधिकारी एचसी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।