- Hindi News
- National
- Yamunanagar News Haryana News Girl Missing From City And Married Woman From Bilaspur Case
शहर से लड़की व बिलासपुर से विवाहिता लापता, केस
शहर की एक कॉलोनी से 20 वर्षीय लड़की और बिलासपुर से 32 वर्षीय विवाहिता लापता हो गई, जबकि अन्य तीन जगहों पर दो किशोर व दो अधेड़ भी लापता हैं। इन सभी मामलों में संबंधित थानों की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उनकी 20 वर्षीय बेटी 9 मार्च को घर से लापता हो गई। किसी ने उसे अगवा कर लिया है। उधर, बिलासपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि 8 मार्च को सुबह 9 बजे के बाद से उसकी 32 वर्षीय प|ी घर से लापता है।
फर्कपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में विशाल नगर के नरेंद्र सिंह ने बताया कि उनका 25 वर्षीय बेटा हर्षप्रीत सिंह छह मार्च की शाम छह बजे के बाद से लापता है। फर्कपुर थाने में ही कांसली के विजय कुमार ने शिकायत देकर बताया कि उनका 15 वर्षीय बेटा हर्ष 9 मार्च की दोपहर एक बजे से लापता है।
थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में आजाद नगर निवासी महिला पूजा ने बताया कि छह-सात माह से उसके पति संदीप कुमार घर से लापता है।
फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में विशाल नगर के प्रदीप ने बताया कि उनके पिता किशोरी लाल छह वर्षों से घर से लापता हैं।