- Hindi News
- National
- Kurukshetra News Haryana News Girl Missing From Home In Suspicious Condition Reached Home Case Filed
संदिग्ध हालत में घर से लापता लड़की पहुंची घर, केस दर्ज
इस्माइलाबाद | गांव ठसका मीरां जी से एक नाबालिग लड़की संदिग्ध हालत में गायब होने के बाद पुलिस को मिल गई। लड़की कुछ भी नहीं बोल पा रही। पुलिस ने लड़की की मां शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव ठसका निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी लड़की गांव के ही स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती है। 10 मार्च को वह घर से किसी को बताए बिना कहीं चली गई थी। उन्होंने बताया कि विगत रात करीब 11 बजे उसकी ननद निवासी कैथल के पास किसी अज्ञात लड़के का फोन आया कि उनकी लड़की उसके साथ है, जिसे वह सुबह कैथल छोड़ देगा। जांच अधिकारी एसआई नरेश पाल ने बताया कि लड़की की माता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार को लड़की मिल गई है। लेकिन लड़की सहमी होने के कारण कुछ भी बताने में असमर्थ है। जिस अज्ञात लड़के ने फोन कर जानकारी दी थी, वह अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।