पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dulhera News Haryana News Girl Student Dies In Car Collision Near Madhuwali

माढुवाली कुंई के पास कार की टक्कर से छात्रा की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पेलपा-बादली मार्ग पर माढुवाली कुंई के पास सड़क हादसे में दसवीं कक्षा की एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि दुर्घटना में उसका चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए चंदु बुढेड़ा के एसजीटी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डाॅक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया।मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि दुर्घटना के मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए लड़की के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। मुड़ाखेड़ा निवासी अजंली अपने चाचा जगदीश के साथ पेलपा स्कूल में पेपर देने गई थी। पेपर समाप्त होने के बाद जब वे दोनों मोटरसाईकिल से घर लौट रहें थे तो बीच रास्तें में अाई 20 कार ने उन्हें ट्रक्कर मार दी। टक्कर के कारण उनकी मोटरसाईकिल रोड से नीचे उतर गई और दोनों को गंभीर चोटें लगी। चाेट के चलते अस्पताल पहुंचने पर छात्रा को डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके चाचा जगदीश की हालत गंभीर होने के चलते उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में ले जाया गया।

परिजनाें की शिकायत पर मामला दर्ज: मामले की सूचना बादली पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने लड़की के परिजनों की शिकायत पर गाड़ी के चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके मामले की जांच व गाड़ी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

दुर्घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त बाइक।
खबरें और भी हैं...