- Hindi News
- National
- Sonipat News Haryana News Girl Students Informed About Their Rights On Women39s Day
महिला दिवस पर छात्राओं को उनके अधिकारों से अवगत कराया
पंचशील कॉलेज ऑफ एजुकेशन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में समारोह हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी सुमित्रा चौहान, प्रिंसिपल डॉ. सुदेश मलिक, प्राध्यापिका सुमन व उषा कौशिक ने किया। इस मौके पर अतिथियों की ओर से महिला अधिकारों से अवगत करवाया गया। इस मौके पर स्नेह, साधिका व नेहा ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। सुमित्रा चौहान ने कहा कि हर क्षेत्र के आंकड़े बता रहे हैं कि अब महिलाएं पीछे नहीं हैं। कॉलेज चेयरमैन कृष्ण मलिक ने कहा कि समाज में महिलाओं की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए और कड़े कानून बनाने चाहिए। समारोह के दौरान महिला उत्थान में सक्रिय योगदान देने वाले प्रतिभागियों की हौंसला अफजाई भी की गई।
दुर्गा शक्ति एप को लेकर महिलाओं को िकया जागरूक
गन्नाैर | विश्व महिला दिवस पर दुर्गा शक्ति एप को लेकर महिलाओं को जागरूक किया गया। खुबडू झाल पुलिस चौकी इंचार्ज संदीप सिंह ने यह मुहिम चलाई। कई महिलाओं के फोन में यह एप डाउनलोड भी किया। साथ ही उन्हें प्रेरित किया कि जब भी किसी मुसीबत में हों तो इस एप का सहारा ले सकती हैं। इंचार्ज संदीप िसंह ने कहा िक क्षेत्र में महिलाओं को इस एप के बारे में जागरूक किया। जिन महिलाओं के पास स्मार्ट फोन था, उनके मोबाइल में इस एप को डाउनलोड करवाया। उन्हांेने महिलाओं को कहा कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।
सोनीपत. महिलाओं को सम्मानित करतीं डॉ. सुदेश मलिक।