छात्राओं ने खेली फूलों की होली
सोनीपत | टीकाराम कन्या महाविद्यालय में हाेली का पर्व उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। छात्राओं ने इस रंगीले पर्व का आनंद कॉलेज में जारी एनएसएस शिविर के दौरान लिया। छात्राओं ने होली के गीत गाए तो नृत्य में भी खूब धमाल मचाया। इससे पहले शिविर में डाॅ. अनिता सिंह ने सभी छात्राओं को पानी बचाओ को लेकर जागरुक किया।