- Hindi News
- National
- Kosli News Haryana News Girls Show Strength In Sports Events Khudan Becomes Winner In Kabaddi
खेल स्पर्धाओं में लड़कियों ने दिखाया दमखम, कबड्डी में खुड्डन बना विजेता
गांव शादीपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के खेल स्पर्धा भी आयोजित की गई।
इसमें महिला कबड्डी, कुश्ती, मटका दौड़, नींबू चम्मच दौड़, म्यूजिकल चेयर और पारंपरिक हरियाणवी लोकगीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि जिला प्रमुख शशि बाला पहुंची, जबकि उप जिला प्रमुख जगफूल सिंह, पूनम यादव प्राचार्या, पुष्पा यादव प्राचार्या विशिष्ठ अतिथि रहे। मंडल की संस्थापक सुमन देवी के संयोजन में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता सूबे सिंह ने की। इस दौरान कबड्डी में खुड्डन की टीम ने प्रथम तथा कोसली की टीम ने द्वितीय, मटका व निंबू चम्मच दौड़ में मीरपुर की कमलेश ने प्रथम तथा नींबू चम्मच दौड़ में शादीपुर की निहारिका ने द्वितीय स्थान हासिल किया। पारंपरिक लोकगीत प्रतियोगिता में लखपति की टीम ने प्रथम तथा शीला की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि ने महिलाओं को अधिकारों के लिए जागरूक किया। राजकुमार, आशा कुमारी एवं पुष्पा यादव ने भी विचार रखे। मंच संचालन कुमारी सरिता ने किया। इस मौके पर महिला मंडल से केसरी देवी, लाली देवी, चिड़िया, शर्मिला, प्रमिला, उर्मिला, ममता, सपना, सुनीता, पूनम एवं मंजू के अलावा सरपंच अभय सिंह यादव, पूर्व सरपंच धर्म सिंह, किशन लाल दहिया, रणवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
रेवाड़ी के गांव शादीपुर में ग्रामीण महिला मंडल की ओर से खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी खेलती छात्राएं।