- Hindi News
- National
- Dulhera News Haryana News Give Mother39s Milk Up To 6 Months Of Age Keep Away From Over Eating
6 माह तक के बच्चे को पिलाएं मां का दूध, ऊपरी खाने से रखें दूर
बादली | छह माह तक के छोटे बच्चे को मां का दूध पिलाना चाहिए। उसे ऊपरी आहार या खाना नहीं देना चाहिए। यह बातें एएनएम राजबाला ने कहीं। वे गांव मुनीमपुर स्थित आंगनबाड़ी में हुए कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि प्रयास होना चाहिए कि 6 माह तक बच्चे को केवल मां का दूध पिलाया जाए। इसके बाद बच्चे को सूजी की खीर, दाल आदि पिलाई जा सकती है। एएनएम राजबाला, आशा वर्कर कांता, आंगनबाड़ी वर्कर भतेरी ने गांव की महिलाओं को पोषक आहार के बारे में जानकारी दी। एएनएम राजबाला ने बताया कि बेटी बचाना हमारा लक्ष्य है। इस मौके पर महिलाओं को बेटी बचाने और बेटी को पढ़ाने की शपथ दिलाई।