पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sirsa News Haryana News Gnia Children Pledge To Celebrate Waterless Holi

जीएनआईए बच्चों ने जलरहित होली मनाने का लिया संकल्प

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रानियां| अभोली स्थित गुरूनानक इंटरनेशनल अकादमी के प्रांगण में होली के अवसर पर प्रात:कालीन विशेष सभा आयोजित की गई। जिसमें सभी विद्यार्थियों को होली के उत्सव पर प्रयोग किए जाने वाले रंगों के बारे में जानकारी दी गई। सभी बच्चों को इस विशेष पर्व के बारे में बताया कि फाल्गुन मास में मनाया जाने वाला रंगों से भरा यह त्योहार भाईचारे व आपसी प्रेम का प्रतीक है। हमें यह त्योहार मिलजुल कर मनाना चाहिए।

पानी के महत्व को ध्यान में रखते हुए इसका कम से कम प्रयोग करना चाहिए। कभी भी गंदे रंगों और केमिकलयुक्त रंगों का प्रयोग नही करना चाहिए। होली खेलते समय सदा गुलाल व हल्के रंग ही एक.दूसरे को लगाना चाहिए। अध्यापिका पूजा सेठी ने सभी विद्यार्थियों को शपथ दिलवाई कि वे कभी भी गलत तरीके से होली नहीं खेलेंगे। हमेशा पानी बचाने का प्रयास करेगे। सभी बच्चों ने चाइनीज उत्पादों का प्रयोग न कर, फूलों व चंदन का तिलक लगा कर होली मनाने का प्रण लिया। प्राचार्य अंजू बाला ने सभी विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों को होली पर्व की बधाई दी और कहा कि सभी लोगो को यह त्योहार सावधानीपूर्वक मनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि जैसे कि भारत में कोरोना वाइरस का डर बढ़ रहा है लेकिन भारत सरकार देशवासियों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क है। हमें भी सरकार के इस अभियान का हिस्सा बन कर पूरी तरह से सहयोग करना चाहिए ताकि हम स्वच्छ वातावरण का निर्माण कर होली पर्व की पवित्रता को कायम रख सकें। सभी बच्चों ने एक दूसरे को गुलाल लगा कर व गले मिलकर होली पर्व की बधाई दी।

नन्हें.मुन्ने बच्चों को गुलाल से तिलक लगाकर होली खेलते हुए।
खबरें और भी हैं...