- Hindi News
- National
- Ladwa News Haryana News God Is The Absolute And The Atomic Part Of God Stunning
परमात्मा भगवान का पूर्ण और जीवात्मा अणु अंश है : तेजस्वी
शिवाला रामकुंडी में जीबीपीएस भक्त वृंद की ओर से आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में वृंदावन से आए तेजस्वी दास ने शुक्रवार को परमात्मा व जीवात्मा का भेद बताया। तेजस्वी दास ने कहा कि परमात्मा भी भगवान का अंश है और जीवात्मा भी भगवान का अंश है। उन्होंने कहा कि परमात्मा भगवान का पूर्ण अंश है और जीवात्मा अणु अंश है।
परमात्मा माया को नियंत्रित करता है जबकि जीवात्मा माया के अधीन होकर कर्म करता है। जीवात्मा दो प्रकार के होते हैं क्षर और अक्षर। क्षर जो माया के बंधन में है और अक्षर जो माया के बंधन में नहीं है। इस अवसर पर देशराज वर्मा, नवीन सिंघल, राजेश, सुरेश गुप्ता, सुलेख गुप्ता, विक्रम सैनी, प्रदीप कुमार, अभिनव, पंकज, महेंद्र बंसल, नरेंद्र कुमार, संजीव कुमार, पूजा शर्मा और पूनम मौजूद रही।