मंदिर में महिला से सोने की चेन झपटी
कैथल | फाग के दिन मंदिर में पूजा करने गई महिला के गले से किसी ने सोने की चेन तोड़ ली। गुहला थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। नरवाना निवासी कामना देवी ने गुहला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को फाग के दिन वह अपने पति व परिवार के साथ रामथली समाध में माथा टेकने आई थी। जब वह मुख्य मंदिर दरबार महंत बाबा हीरानंद पुरी मंदिर के सामने माथा टेकने लगी तो किसी महिला ने उसके गले से 2.75 तोले सोने की चेन तोड़ ली। चेन के अंदर भगवान श्री कृष्ण का लोकेट भी था। अज्ञात महिला ने भीड़भाड़ का फायदा उठाकर स्नेचिंग को अंजाम दिया। गुहला थाना से हेड कांस्टेबल बलजीत सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ स्नेचिंग का केस दर्ज कर लिया। चेन ताेड़ने वाली महिला की तलाश की जा रही है।