- Hindi News
- National
- Rai News Haryana News Gold Chain Slaps From Neck Of Woman Returning Home From Bavaria Temple Case Registered
बावरिया मंदिर से घर लौट रही महिला के गले से सोने की चेन झपटी, मामला दर्ज
मुरथल स्थित बावरिया मंदिर में होली के दिन एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। महिला ने चेन की कीमत डेढ़ लाख रुपए बताई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पानीपत के पट्टी कलियाणा निवासी कांता देवी प|ी शिवनारायण ने बताया कि वह परिवार समेत बावरिया मंदिर मुरथल में पूजा अर्चना के लिए आई थी। होली की वजह से मंदिर में भीड़ थी। जैसे ही वह मंदिर में पूजा करने के बाद वापस घर जानी लगी तो सड़क पर भी भीड़ थी। इस बीच भीड़ से एक हाथ ने उसके गले में पहनी सोने की चेन को झपट लिया।
उसने इसकी सूचना परिजनों को दी। इस दौरान महिला का बीपी बढ़न से बेसुध हो गई। मुरथल थाना जांच अधिकारी राजबीर सिंह ने बताया कि महिला कांता के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।