पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Karnal News Haryana News Gold Per Tola Crosses 44 Thousand And A Half 5 Thousand Expensive This Year Jewelery Business Reduced By 50 Percent

सोना प्रति तोला साढ़े 44 हजार के पार, इस साल 5 हजार हुआ महंगा, आभूषणों का कारोबार 50 फीसदी तक घटा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में उछाल और डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होने से जिले में स्टैंडर्ड सोना 10 ग्राम (ताेला) साढ़े 44 हजार के पार हाे गया है। पिछले तीन दिन से साेना 44 हजार से ऊपर ही है। वहीं, सोमवार काे 44720 रुपए तक पहुंच गया। वहीं जेवराती साेना प्रति ताेला 43600 हजार रुपए तक है। यह सोने का सर्वोच्च स्तर है। इस सप्ताह शुद्ध सोना 2,440 तथा जेवराती सोना 2,100 रुपए महंगा हुआ है। चांदी भी 750 रुपए चमक कर 48150 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। सोना करीब 5 हजार रुपए महंगा हो चुका है। एक जनवरी को जिले में शुद्ध सोना साढ़े 39 हजार रुपए था।

दाम बढ़ने से पुराना सोना बेचने आ रहे लोग

सर्राफा एसाेसिएशन के प्रधान अविनाश बंसल के मुताबिक जिले में ज्वेलर्स की करीब 200 शाॅप हैं। कीमतों में लगातार तेजी से सोने के आभूषणों का कारोबार 50 फीसदी तक घट गया है। वहीं कुछ लोग ऊंची कीमतों का फायदा उठाने के लिए पुराना सोना बेचने आ रहे हैं। दो साल पहले जीएसटी लागू होने से पहले जिले में सोने का कारोबार घटा है। ऐसा भी सुनने में आ रहा है कि कोरोना वायरस के असर से सोना के दामों में उछाल आ सकता है।


शेयर बाजार में बिकवाली हावी कोरोना वायरस से दुनियाभर की अर्थव्यवस्था पर असर को लेकर असमंजस से निवेशक बेहतर व सुरक्षित रिटर्न के लिए सोना खरीद रहे हैं। कोरोना से ऑटोमोबाइल सेक्टर में और गिरावट की आशंका के बीच यूरोपीय देशों में कारखानों को सप्ताह में चार दिन चलाने की खबरों से दुनियाभर के शेयर बाजार में बिकवाली हावी है।
खबरें और भी हैं...