- Hindi News
- National
- Radaur News Haryana News Government Exploiting Outsourcing Employees Vijay
आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का शोषण कर रही सरकार: विजय
यमुनानगर | रादौर में बैठक के दौरान उपस्थित प्रदेशाध्यक्ष विजय कंबोज व अन्य पदाधिकारी।
रादौर | स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा जिला की बैठक में जिलाध्यक्ष गुलशन कुमार और सचिव अरविंद की अध्यक्षता में रादौर हुई। प्रदेशाध्यक्ष विजय कंबोज मौजूद रहे। विजय कंबोज ने कहा कि सरकार आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का शोषण करने पर उतारू है। अब एक नया फरमान भी जारी करने की बात करते हैं, इसमें की जो चौकीदार लगे हैं, उनकी जगह होमगार्ड के कर्मचारियों को लगाने की बात करते हैं। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ यह कहता है कि किसी भी कर्मचारी का रोजगार नहीं जाने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री के कहने के बाद भी अभी तक एमडी ऑफिस से पत्र जारी नहीं किया गया हैं। 21 मार्च को करनाल में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक है। कर्मचारियों से सलाह कर संघ आगे की रणनीति तय करेग। रादौर के प्रधान रमेश, साढौरा के प्रधान चेतन शर्मा, आउटसोर्सिंग प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण, हितेश, अजय, पंकज, अरुण, भजन लाल, प्रदीप, अमित, सुमित, संदीप सैनी व राजेश उपस्थित रहे।