- Hindi News
- National
- Bhattu Kalan News Haryana News Government Has Made Several Schemes To Strengthen The Economic Condition Of The Farmers Dc
किसानाें की आर्थिक स्थिति मजबूत करने काे सरकार ने बनाई कई योजनाएं : डीसी
किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने तथा उनके उत्थान के लिए सरकार ने विभिन्न योजनाओं को क्रियान्वित किया है।
यह बात डीसी रवि प्रकाश गुप्ता ने शुक्रवार को भट्टू की अनाज मंडी में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय किसान मेला एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ करने उपरांत किसानों को संबोधित करते हुए कही। उपायुक्त ने विभिन्न विभागों एवं कंपनियों द्वारा लगाई गई स्टॉल का निरीक्षण किया और किसानों को योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलवाने के बारे में अधिकारियों व कम्पनी प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि विभिन्न विभागों एवं कंपनियों द्वारा स्टॉल लगाकर अपने विभाग व कंपनियों से संबंधित नवीनतम तकनीकी जानकारी किसानों को उपलब्ध करवाई गई है। इसके साथ-साथ कृषि में प्रयोग होने वाले विभिन्न कृषि यंत्रों की भी प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें किसानों को इन कृषि यंत्रों पर वर्तमान सरकार द्वारा दिए जा रहे अनुदान बारे विस्तारपूर्वक समझाया गया है, ताकि किसान ज्यादा से ज्यादा लाभ उठा सके। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक डॉ. राजेश सिहाग, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक अनिल कुमार, कृषि वैज्ञानिक डॉ. बीडी यादव, बहादुर सिंह, डॉ हरभगवान, खंड कृषि अधिकारी डॉ. सतीश ज्याणी, डॉ. रमेश चाहर, मार्केट कमेटी चेयरमैन अनिल गोरछिया, मार्केट कमेटी सचिव दिलावर सिंह, डॉ. शैलेंद्र सहारण, डॉ. कृष्ण कुमार ने भी किसानों को आधुनिक खेती के बारे में जानकारी दी।
भट्टूकलां । कृषि मेले में उपस्थित किसानों को संबोधित करते जिला उपायुक्त रवि प्रकाश गुप्ता।