- Hindi News
- National
- Cheeka News Haryana News Government Is Trying To Raise The Standard Of Living Of Farmers And Laborers Harpal
किसान-मजदूर का जीवन स्तर ऊपर उठाने के लिए प्रयासरत है सरकार: हरपाल
प्रदेश सरकार किसान और मजदूर के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। ये विचार हरियाणा शुगरफेड के चेयरमैन हरपाल सिंह ने आज विश्राम गृह में लगाए गए खुले दरबार में शिकायतें सुनने उपरांत पत्रकारों से बातचीत में कहे। हरपाल सिंह ने कहा पिछले दिनों हुई बे मौसमी बरसात से फसलों का काफी नुकसान हुआ है। फसलों में हुए नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल चिंतित है और किसानों की भरपाई के लिए उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। खुले दरबार में लोग बिजली, पानी, सडक़ें जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर शिकायतें लेकर आए, जिन्हें चेयरमैन ने हल करने के लिए अधिकारियों को फोन पर ही निर्देश दिए। इस अवसर पर ब्लॉक समिति चेयरमैन नेत्रपाल शर्मा, रजनीश गुप्ता, पूर्व मंडल प्रधान मांगेराम जिंदल, मेजर सिंह गुहला, मनजीत सिंह गढ़ी नजीर, दिनेश शर्मा, डा. विक्रम शर्मा, ज्ञानी राम भी उपस्थित रहे।