- Hindi News
- National
- Kurukshetra News Haryana News Government Runs Buses Even After A Case In Court On Kilometer Scheme Sharma
किलोमीटर स्कीम पर कोर्ट में केस होने के बाद भी सरकार ने चला दी बसें: शर्मा
किलोमीटर स्कीम के विरोध में रोडवेज कर्मचारी आज करनाल मेें सीएम आवास का घेराव करेंगे। बुधवार को रोडवेज कर्मचारियों ने यूनियन कार्यालय में मीटिंग कर आंदोलन की रणनीति बनाई। मीटिंग की अध्यक्षा ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन राज्य प्रधान हरि नारायण शर्मा ने की। वहीं मीटिंग का संचालन डिपो प्रधान नवीन शर्मा, सचिव रणजीत करोड़ा ने किया। शर्मा ने कहा कि किलोमीटर स्कीम को लेकर हुई विजिलेंस जांच में 510 बसों के मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। इसमें उच्च न्यायालय में केस चल रहा है, लेकिन उच्च न्यायालय का फैसला आने से पहले ही सरकार ने उक्त बसों को रूटों पर चलाकर न्यायालय का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कहा था कि 510 बसों के मालिकों को ब्लैक लिस्ट में डाला जाएगा। उनकी बसों को हायर नहीं किया जाएगा। उक्त मालिकों व अधिकारियों से सांठगांठ कर 510 बसों को चलाया गया है। राज्य उप महासचिव माया राम ने कहा कि फरवरी माह में ज्वाइंट एक्शन कमेटी की मीटिंग करनाल में हुई थी। इसमें 15 मार्च को करनाल में सीएम आवास घेराव की रणनीति बनाई गई थी। मौके पर पिहोवा डिपो प्रधान सुनील कुमार, मुख्यासलाहकार अरूण अत्री, जरनैल सिंह, रामकुमार, सुनील तंवर, जोगिंद्र बोबी, प्रदीप कुमार, रविन्द्र ठाकुर, सतप्रकाश, भोपाल सिंह, राजेश सैनी, हरकेश शर्मा, प्रवीन कुमार, संजय कुमार, गुरमेज सिंह व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।