पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kaithal News Haryana News Government Senior Secondary School In Chief Minister School Beautification Competition

मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यीकरण प्रतियोगिता में सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कौल जिले में प्रथम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यीकरण प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कौल ने कैथल जिले में प्रथम स्थान पाया। स्कूल की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य अश्वनी अरोड़ा ने सभी बच्चों व स्टाफ सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्टाफ एवं एसएमसी सदस्यों ने इस कार्य में स्कूल का भरपूर सहयोग किया। विद्यालय के स्टाफ ने अवकाश के दौरान भी स्कूल के काम किए, जिसका आज सुखद परिणाम आया है। प्रधानाचार्य ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालय को एक लाख रुपए की राशि और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। इससे पूर्व भी खंड स्तर पर प्रथम स्थान मिलने पर विद्यालय को 50 हजार रुपए की राशि दी गई थी। शिक्षा विभाग की टीम द्वारा विद्यालय का निरीक्षण करने के उपरांत निर्धारित मानदंडों पर खरा उतरने पर विद्यालय को यह पुरस्कार हासिल होने का गौरव प्राप्त हुआ है। बता दें कि हरियाणा सरकार ने विद्यालयों को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए एक प्रतियोगी प्रतिस्पर्धा शुरू की हुई है। यह प्रतिस्पर्धा तीन स्तरों पर होती है। शुरुआत खंड स्तर से होती है। तत्पश्चात जिला स्तर एवं राज्य स्तर पर होती है। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक खंड स्तर पर प्रथम आने वाले विद्यालय को 50 हजार, जिला स्तर पर प्रथम आने वाले विद्यालय को एक लाख तथा राज्य स्तर पर प्रथम आने वाले विद्यालय को 5 लाख रुपए की राशि प्रोत्साहन स्वरूप दी जाती है। इसमें प्राइमरी, मीडिल, हाई एवं सीनियर सेकेंडरी अलग-अलग वर्ग में भाग लेते हैं। हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन स्कूल के प्रथम आने पर विधायक रणधीर गोलन ने कौल स्कूल के मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यीकरण प्रतियोगिता में जिला स्तर पर प्रथम आने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित समस्त स्टाफ सदस्यों को बधाई दी। विधायक रणधीर गोलन ने कहा कि सरकार की इस योजना का उद्देश्य विद्यालयों को विद्या अर्जन के लिए आकर्षण केंद्र के रूप में विकसित करना है। विधायक का कहना है कि विद्यार्थियों को आकर्षित करने हेतु यह परम आवश्यक है कि विद्यालय का वातावरण आकर्षक हो।

कौल| कौल का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ।
खबरें और भी हैं...