- Hindi News
- National
- Alewa News Haryana News Government Should Give 15 Years Recognition To Buses Of Private Schools Jaggalan
सरकार निजी स्कूलों की बसोंं को 15 वर्ष की मान्यता प्रदान करे : जागलान
खांडा के बीपीआर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रविवार को निजी स्कूल संचालकों की अाेर से जिलास्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता निजी स्कूल एसोसिएशन संघ के पूर्व ब्लाॅक प्रधान त्रिलोक भारद्वाज ने की। इसमें मुख्य तौर पर निजी स्कूल एसोसिएशन संघ के जिला प्रधान सतपाल जागलान ने हिस्सा लिया। मंच संचालन निजी स्कूल एसोसिएशन संघ नरवाना के ब्लाक प्रधान सतीश धरौदी ने किया।
निजी स्कूल संचालकों द्वारा बैठक में जिले की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। जिला प्रधान ने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश या जिले के सभी पुराने निजी स्कूलों को पुराने नियमानुसार मान्यता दी जानी चाहिए। सरकार द्वारा किसी भी खंड के निजी व राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षाओं में नजदीक का परीक्षा सेंटर देना चाहिए ताकि विद्यार्थियों को समय पर किसी भी वाहन का सहारा लिए बिना समय पर परीक्षा सेंटर में पहुंचा जा सके।