पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Charkhi Dadri News Haryana News Government Should Give 30 Thousand Compensation Per Acre Sunil

सरकार दे प्रति एकड़ 30 हजार मुआवजा: सुनील

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में हुई ओलावृष्टि ने एक बार फिर किसानों के सपनों को तोड़ने का काम किया है। आसमान से बरसी इस सफेद आफत ने किसानों की कमर को तोड़ कर रख दिया है। यह बात किसान जनहित समिति प्रदेश अध्यक्ष सुनील पहलवान व अन्य सदस्यों ने प्राकृतिक आपदा के कारण बर्बाद हुई फसलों का निरीक्षण करते हुए कहीं। समिति सदस्यों न दादरी, बाढडा, लोहारू, महेंद्रगढ़ आदि क्षेत्रों के विभिन्न ग्रामीण इलाकों का दौरा किया व किसानों से स्थिति को जाना। उन्होंने कहा कि इस ओलावृष्टि ने पूरे हरियाणा में कहर ढाया है। इसलिए आवश्यक है कि पूरे हरियाणा में जहां जहां ओलावृष्टि हुई है सरकार वहां तुरंत गिरदावरी और 30 हजार प्रति एकड़ मुआवजा प्रदान करे।

खबरें और भी हैं...