पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kaithal News Haryana News Government Should Give Compensation For Crop Failure Due To Rain In 45 Days Surjewala

बारिश से खराब फसल का 45 दिन में मुआवजा दे सरकार: सुरजेवाला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अखिल भारतीय कांग्रेस कोर कमेटी सदस्‍य व राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने अपने धन्यवादी दौरों के दौरान गांव सिरटा व मानस में की जनसभाएं का विधानसभा में मदद करने के लिए आभार व्यक्त किया। भाजपा-जजपा सरकार को पेपर लीक मिशन का आरोप लगाते हुए रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा-जजपा शासन में हरियाणा में युवाओं के भविष्य से सरेआम खिलवाड़ किया जा रहा है। आज पूरे हरियाणा में किसानों की फसलें नष्ट हो चुकी हंै। उन्होंने सरकार से मांग की कि बारिश व ओलावृष्टि से खराब हुई फसल का 30 से 45 दिनों के अंदर पीड़ित किसानों को सरकार तुरंत मुआवजा दे। माैके पर सुदीप सुरजेवाला,सतबीर भाणा, बहादुर सैनी, रामनिवास मित्तल, सुरेश कश्यप, सोनू सेठ, जयपाल शर्मा, जरनैल मालखेडी, पूर्व सरपंच धर्मवीर,राजकुमार, नरेश सिरटा, दर्शन, सतबीर सहारण,बलवान मलिक,फूल सिह, मंदीप बाल्मिकी,बलविंद्र शर्मा, पूर्व सरपंच रामकुमार, पूर्व सरपंच दलीप बाजीगर, पूर्व सरपंच कृष्ण, नरेश संदीप ,अमृत,दीपक, करतारा, बलबीर,मनोज, रामनिवास दिल्लोंवाली, अनिल मलिक, अनिल गुर्जर,राजे ंद्र तंवर क्योडक, पूर्व सरपंच प्रेम पाडला, पूर्व सरपंच अजमेर गढी,रणजीत प्रजापति, रूपचंद राजराणा आदि मौजूद रहे।

कैथल | धन्यवादी दौरो के दौरान गांव सिरटा में जनसभा करते हुए रणदीप सिंह सुरजेवाला।
खबरें और भी हैं...