- Hindi News
- National
- Charkhi Dadri News Haryana News Government Should Give Compensation To Farmers For Crops Damaged By Hail
ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों का किसानों को मुआवजा दे सरकार
बाढड़ा| क्षेत्र में दो-तीन बार हुई ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। इससे किसानों की हालत माली हो गई है लेकिन सरकार ने अभी तक मुआवजे की घोषणा तक नहीं की है। सरकार को ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा मुहैया करवाना चाहिए। ये बात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमन डालावास ने पिचौपा में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को सुविधा मुहैया करवाने का दावा कर रही है। लेकिन दिसंबर माह में हुई ओलावृष्टि का अभी तक किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया है। अब फिर से ओलावृष्टि हो गई है। सरकार को शीघ्र किसानों को ओलावृष्टि के कारण बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा देना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने अपने शासनकाल में बिजली बिल माफी, स्लैब प्रणाली जैसे अनेक तोहफे जनता को दिए थे लेकिन भाजपा सरकार जनता को जुमले के साहरे बहकाए रखना चाहती है।