पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Yamunanagar News Haryana News Government Should Meet Demands Will Agitate After 31 March Kanshi Ram

सरकार मांगें पूरी करे, 31 मार्च के बाद करेंगे आंदोलन: कांशीराम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिलासपुर | सरकार ने जाट समुदाय की मांगों को शीघ्र लागू न किया तो जाट समाज आंदोलन करने पर मजबूर होगा। सरकार ने अभी तक जाट आरक्षण के दौरान लोगों के खिलाफ झूठे मुकदमे निरस्त नहीं किए हैं जिससे समाज में सरकार की कार्यशैली के प्रति गहरा रोष है। कस्बा स्थित ऊषा काॅलोनी में हुई समाज की बैठक में जाट नेता कांशीराम पीरूवाला ने कि सरकार ने जाट समुदाय के युवाओं के लिए दाखिला व नौकरी में आरक्षण की घोषणा की थी, लेकिन उसे अभी तक धरातल पर लागू नहीं किया गया है जिससे उनके समाज का काफी नुकसान हो रहा है। उन्होंने मांग की है कि सरकार 31 मार्च से पूर्व इसे लागू कर उनके बच्चों को इसका फायदा दें। लोगों के खिलाफ झूठे मुकदमे तुरंत प्रभाव से रद्द किए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी न की गईं तो समाज 31 मार्च के बाद आंदोलन की घोषणा करने पर मजबूर होगा।
खबरें और भी हैं...