पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सरकार को गायों के लिए बजट निर्धारित करना चाहिए : सचिन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गो सेवा आयोग पंजाब के चेयरमैन सचिन शर्मा सोमवार दोपहर नरवाना स्थित कांग्रेस नेता एडवोकेट सुशील कौशिक के आवास पर पहुंचे, जहां उनका कई लोगों ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि गायों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य है। जहां हर सरकार का गायों को सुविधा देने का दायित्व बनता हैं, वहीं लोगों को भी गायों की सेवा में और बढ़कर कार्य करने चाहिए। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार से गायों की सुविधा के लिए प्रदेश सरकार को बजट मुहैया कराना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेता सत्ता में आने से पूर्व गायों को लेकर बड़ी-बड़ी बात करते थे, जबकि अब उन्हें गाय याद नहीं रही जबकि पंजाब की सरकार गायों को सुविधाएं देने के लिए गंभीर है। इस मौके पर सुशील कौशिक, नप के पूर्व प्रधान भारत भूषण गर्ग, विनोद गर्ग, अचल मित्तल, डॉ. दीपक घई, सचिन कौशिक, सुरेश मंगलपुर, किताब सिंह प्रेमी मौजूद रहे।

नरवाना. गो प्रेमियों के साथ पंजाब गो सेवा आयोग के चेयरमैन सचिन शर्मा।
खबरें और भी हैं...