पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gohana News Haryana News Gram Panchayat Will Cooperate To Find Good Students From Rural Areas For Diploma Engineering

डिप्लोमा इंजीनयिरिंग के लिए ग्रामीण क्षेत्र से अच्छे विद्यार्थियों के तलाशने में ग्राम पंचायत करेगी सहयोग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्रामीण क्षेत्र में अच्छे विद्यार्थी हैं, लेकिन जागरूकता के अभाव या फिर आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण वे दाखिला लेने से वंचित रह जाते हैं। ऐसे विद्यार्थियों को तलाशकर उन्हें संस्थान में मिल रही सुविधाओं के बारे में बताया जा रहा है। ताकि वे सुविधओं का फायदा उठाते हुए आगे बढ़ सकें। अनिल सहरावत, प्राचार्च, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, सोनीपत।

गोहाना | प्राइवेट ही नहीं बल्कि सरकारी शिक्षण संस्थानों के अधिकारी भी अच्छे बच्चों को संस्थान में लेकर आने की कवायद में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में राजकीय बहुतकनीकी सोनीपत ने डिप्लोमा इंजीनयिरिंग में ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान और जरूरतमंद विद्यार्थियों की आंकड़ा बढ़ाने के लिए पंचायतों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। संस्थान की टीम पंचायत के माध्यम से विद्यार्थियों से सीधा संवाद करके उन्हें कोर्स और सरकार की तरफ से मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी दे रही है। बुधवार को संस्थान की टीम ने गोहाना, कथूरा और मुंडलाना ब्लॉक के बीडीपीओ से मुलाकात की ।

संस्थान में ऑटो मोबाइल, मेकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजी., इलेक्ट्रिकल इंजीनियिरिंग, केमिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनयिरिंग और फाइनेंस एकाउंट एंड ऑडिटिंग के कोर्स कराएं जाते हैं। संस्थान के प्राचार्य अनिल सहरावत का कहना है कि प्रत्येक वर्ष सभी सीटें भर जाती हैं। संस्थान चाहता है कि ग्रामीण क्षेत्र से अच्छे विद्यार्थी डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स में दाखिला लें, ताकि वे सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्र में जा सकें। संस्थान की 85 प्रतिशत सीटें हरियाणा के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित है। जबकि 15 प्रतिशत सीटें अन्य प्रदेशों के लिए आरक्षित हैं।

गोहाना. बीडीपीओ गोहाना मनोज कौशल से चर्चा करते राजकीय बहुतकनीकी संस्थान की टीम।
खबरें और भी हैं...